फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hindi was settled in the veins of English professor Atmaprakash Shukla

अंग्रेजी के प्रोफेसर आत्मप्रकाश शुक्ल की रग-रग में बसी थी हिंदी

Tue, 10 Aug 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hindi was settled in the veins of English professor Atmaprakash Shukla
आत्मप्रकाश शुक्ल। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। साहित्यकार आत्मप्रकाश शुक्ल ने हिंदी के क्षेत्र में छंद-व्यंग्य के माध्यम से अद्भुत प्रभाव पैदा किया और गीतों को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी रग-रग में हिंदी बसती थी। वैसे तो वह अंग्रेजी के प्रोफेसर थे, लेकिन उन्होंने देश-विदेश तक अपनी कविताओं और गीतों के जरिये हिंदी के प्रचार प्रसार मे योगदान दिया।
विज्ञापन

आत्मप्रकाश शुक्ल अलीगंज स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में चार दशक तक अंग्रेजी के प्रवक्ता और प्रधानाचार्य रहे। उनका जन्म वर्ष 1939 में फर्रुखाबाद में हुआ। अलीगंज में रह रहे उनके छोटे भाई विजेंद्र शुक्ल ने बताया कि आत्मप्रकाश शुक्ल की शुरू से हिंदी साहित्य में रुचि रही और छात्र जीवन से कविता की धुन सवार हो गई। 1952 में अलीगंज तहसील के जहान नगर गांव के एक किसान परिवार में शादी होने के बाद वह अलीगंज में ही रहने लगे। कस्बा के मोहल्ला छेदालाल गौड में घर बनाया।
विज्ञापन

1962 में कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता के रूप में नौकरी मिली। इससे पहले से ही वह कवि सम्मेलनों में सहभागिता करने लगे थे। 1990 में विद्यालय प्रधानाचार्य बने। इस दौरान उनकी लेखनी और विचार कविताओं को जन्म देते रहे। 1962 में आत्मप्रकाश शुक्ल को लाल किले पर काव्य पाठ का आमंत्रण मिला। यहां उन्होंने चीन के खिलाफ काव्य प्रस्तुति देकर सभी को झकझोर दिया। इसके बाद तो उन्होंने देश-विदेश में कई काव्य पाठ किए। वर्ष 1997 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह कानपुर रहने लगे। हालांकि वह अक्सर अलीगंज आते थे और एटा की नुमाइश में होने वाले कवि सम्मेलनों की भी शोभा बढ़ाते थे। जुलाई 2017 में उनका निधन हो गया।

विजेंद्र शुक्ल। संवाद

विजेंद्र शुक्ल। संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed