{"_id":"6577f93390236509ff02ac39","slug":"himanshu-first-in-essay-competition-etah-news-c-163-1-sagr1019-9551-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: निबंध प्रतियोगिता में हिमांशु प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: निबंध प्रतियोगिता में हिमांशु प्रथम
Tue, 12 Dec 2023 11:39 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
एटा। सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिलानिर्वाचन अधिकारी और नोडल अधिकारी स्वीप के निर्देशन में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। छात्र हिमांशु ने बेहतर निबंध लेखन कर प्रथम स्थान पाया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों ने ''लोकतंत्र का उत्सव'' और ''आओ मतदाता बने'' विषय पर निबंध के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया। प्रतियोगिता में स्वीप की जिला आइकॉन राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने छात्रों को मतदाता बन मतदान करने के लिए प्रेरित किया। डाइट प्रवक्ता सुधीर कुमार और प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव ने छात्रों को मतदान की महत्ता बताई। निर्णायक सत्यवीर सिंह, राजेंद्र सिंह तथा भारत सिंह रहे। हिमांशु प्रथम, निखिल कुमार द्वितीय, आदित्य तृतीय, दिनेश चतुर्थ तथा अमित कुमार को पांचवां स्थान मिला। इस दौरान स्वीप सह आईकॉन अंजली गुप्ता, आरती शर्मा भी रहीं।