{"_id":"69ce7c3f756db5777b053a1a","slug":"highway-worker-dies-in-accident-in-etah-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में मारी टक्कर, हाईवे पर काम कर रहे कर्मचारी की दर्दनाक माैत; तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में मारी टक्कर, हाईवे पर काम कर रहे कर्मचारी की दर्दनाक माैत; तीन घायल
Thu, 02 Apr 2026 07:55 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:55 PM IST
सार
कर्मचारी डिवाइडर के बीच में उगी हुई घास को काट रहे थे। इसी दाैरान तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। हादसे में एक कर्मचारी की माैत हो गई। तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना मलावन क्षेत्र के आसपुर हाईवे पर एक कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली पलट गई और उसके नीचे एक कर्मचारी दब गया जिसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
बृहस्पतिवार की शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे की ओर से कर्मचारी डिवाइडर के बीच में उगी हुई घास को काट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने नेशनल हाईवे के ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर भीषण होने की वजह से एक कर्मचारी ट्रॉली के नीचे दब गया। कर्मचारियों ने ट्रॉली के नीचे दबे कर्मचारी को निकालने के लिए आस-पास के लोगों से मदद मांगी।
कड़ी मशक्कत के बाद ट्रॉली को उठाया गया और नीचे दबे हुए कर्मचारी को बाहर निकाला गया। मृतक कर्मचारी की पहचान करन सिंह (35) निवासी आसपुर के रूप में हुई। वहीं घायलों की पहचान सत्यवीर, दुरवीन, और गौरव निवासी आसपुर के रूप में हुई। घायलों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।