फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   High alert in the district after the murder of Atiq-Ashraf

Etah News: अतीक-अशरफ की हत्या के बाद जिले में रहा हाईअलर्ट

Sun, 16 Apr 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 16 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
High alert in the district after the murder of Atiq-Ashraf
एटा। प्रयागराज में शनिवार की रात अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद जिले में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया। एसएसपी खुद शनिवार की देर रात और रविवार सुबह 7 बजे से पुलिस बल के साथ शहर में निकल पड़े। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक व सभी सीओ भी भ्रमण कर लोगों से संवाद करते रहे।शहर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में रात से ही पुलिस सक्रिय हो गई। मंदिर और मस्जिदों के आसपास रहने वालों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से वार्ता कर उनका मिजाज भांपा। साथ ही पुलिस बल को अधिक सतर्कता बरतने को कहा। एसएसपी उदय शंकर सिंह ने शहर के मोहल्ला नगला पोता, कटरा मोहल्ला, पुरानी बस्ती, पटियाली गेट, किदवई नगर के साथ ही जीटी रोड पर खुद पुलिस बल के साथ गश्त किया। वहीं कस्बाई व नगर के इलाके जैसे जलेसर, मारहरा और अलीगंज संवेदनशील हैं। इन जगहों पर भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती और गश्त की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

--------------
एएसपी अपराध ने संभाला मोर्चा
जलेसर। रविवार को नगर में पहुंचे एएसपी अपराध विनोद कुमार पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभाला। एसडीएम रामनयन सिंह, सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर व कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र को लेकर पुलिसबल के साथ बाजारों, प्रमुख मार्गों पर मार्च किया। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में फोर्स को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

दिन भर प्रयागराज कांड की रही चर्चा
राजा का रामपुर। निकाय चुनाव को लेकर शनिवार तक जगह-जगह चर्चाओं का दौर चल रहा था, लेकिन शनिवार रात प्रयागराज में हुए हत्याकांड ने चर्चा का विषय भी बदल दिया है। रविवार को गली-मोहल्लों और चाय की दुकानों पर निकाय चुनाव की चर्चा बिल्कुल ही नहीं हुई। प्रयागराज घटना के बारे में सभी लोग अपनी-अपनी बात रख रहे थे। वहीं सुबह से लेकर देर शाम तक पुलिस नगर में भ्रमण करती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हाईअलर्ट पुलिस फोर्स के साथ निकले अधिकारी

मारहरा। प्रयागराज कांड के बाद एसएसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने कस्बे का भ्रमण किया। वहीं मारहरा थाना पुलिस भी देर रात से सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष सत्यपाल ने पुलिस बल के साथ कस्बे में मार्च निकाला। खुफिया विभाग भी सक्रिय रहा। कस्बे में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। मिरहची अड्डा, हैदरी चौक, पिदौरा अड्डा, हनुमान चौक, अस्पताल चौराहा, बड़ा बाजार आदि जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed