फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hello, I am calling Minister of State, has your complaint been resolved?

Etah News: हेलो, मैं राज्यमंत्री बोल रहा हूं, आपकी शिकायत का निस्तारण हुआ क्या...

Wed, 23 Aug 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 23 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hello, I am calling Minister of State, has your complaint been resolved?
एटा। हेलो, मैं ऊर्जा राज्यमंत्री बोल रहा हूं, आपकी शिकायत का समाधान हुआ कि नहीं। उधर से जवाब आया है कि हां सर समस्या का समाधान हो गया है, ट्रांसफार्म को बदल दिया गया। इस तरह राज्यमंत्री ने उपभोक्ताओं को कॉल कर उनकी समस्याओं के समाधान और निगम के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली जानी। उन्होंने विद्युत उपकेंद्रों पर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। वहीं समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


राज्यमंत्री साेमेंद्र तोमर ने निगम के अधिकारियों के साथ मंडी समिति के गेस्ट हाउस में बैठक की। इस दौरान जिले में हो रहे विद्युतीकरण के बारे में जानकारी ली। कहा कि आरजीएस व रिवैंप योजना के अंतर्गत जो कार्य चल रहे हैं, उनकी प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जाए। वहीं राजस्व की वसूली पर जोर दिया। इस दौरान विजलेंस की टीम से कहा कि विद्युत चोरी न हो इसके लिए चेकिंग करिए, लेकिन ध्यान रहे कि किसी भी उपभोक्ता को बेवजह परेशान न किया जाए। उपभोक्ता को चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

बैठक के बाद मंत्री गांव गदनपुर के विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। निगम के कर्मचारियों को उपकेंद्र पर साफ-सफाई की व्यवस्था रखने को कहा। इस दौरान उपकेंद्र पर आ रही शिकायतों का रजिस्टर देख शिकायत कर्ता संजय को कॉल किया। कहा कि मैं मंत्री बोल रहा हूं। आपने ट्रांसफार्मर की शिकायत दर्ज कराई थी। उसका समाधान हुआ कि नहीं? उधर से जवाब आया समस्या का समाधान हो गया है। इसके बाद अन्य शिकायतकर्ताओं को भी कॉल कर निस्तारण के बारे में पूछा। अधीक्षण अभियंता राजकुमार, अधिशाषी अभियंता प्रथम वैभव आनंद सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
पानी भरने से बदला प्रेसवार्ता का स्थान
जिले में बुधवार को मंत्री थे। उनका कार्यक्रम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रख गया था। मंगलवार की रात से बारिश हो रही थी। नाले-नालियों की साफ सफाई न होने से कारण शहर का हर एक मार्ग जलमग्न रहा। वहीं मंत्री के कार्यक्रम स्थल पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भी पानी भर गया। इसे लेकर कार्यक्रम मंडी समिति के गेस्ट हाउस में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed