फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Heart patient keeps staying awake till late night

Etah News: देर रात तक जागना बना रहा दिल का मरीज

Wed, 17 Jan 2024 05:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 17 Jan 2024 05:33 PM IST
विज्ञापन
Heart patient keeps staying awake till late night
फोटो-9
विज्ञापन


चिकित्सकों के पास सीने के दर्द की समस्या लेकर पहुंच रहे युवा

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। देर रात तक जागने वाले लोग शुगर और दिल की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। सीने में दर्द की समस्या लेकर कई युवा रोजाना मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि देर रात तक जागने से दिल की बीमारी का खतरा अधिक बढ़ रहा है।



मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक चेतन चौहान ने बताया कि सर्दी में दिल का दौरा व सीने में दर्द की शिकायत लोगों में बढ़ जाती है। युवा भी इसमें पीछे नहीं हैं। देर रात तक जागने के कारण लोग शुगर सहित दिल की बीमारी का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया देर रात तक जागने के कारण अनिद्रा की समस्या होने लगती है। इससे वह बीमारियों से ग्रसित होने लगते हैं। नींद पूरी न होने की वजह से उन पर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से बुरा प्रभाव पड़ता है। चिड़चिड़ापन, तनाव, सही से निर्णय न ले पाना, शारीरिक थकान का अनुभव होने लगता है।
विज्ञापन

इससे ब्लड प्रेशर की समस्या, दिल से संबंधित बीमारी और साथ ही मस्तिष्क पर भी इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। शरीर के अंग निष्क्रिय रहते हैं। इससे रक्त का प्रवाह बाधित होता है और दिल के दौरे का खतरा खतरा बढ़ जाता है। सीना सहित गर्दन आदि में हल्का दर्द होता है। कभी-कभी सीने में भारीपन की शिकायत महसूस होती है। ऐसे में इसको नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। आम तौर पर लोग इसे नजर अंदाज कर देते हैं। ऐसे में उन्हें दिल का दौरा पड़ जाता है। ओपीडी में प्रतिदिन सीने में दर्द की शिकायत लेकर हर उम्र के व्यक्ति आते हैं। इसमें युवाओं की संख्या अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------



देर रात तक जागने से हुई दिल की बीमारी

शहर के मोहल्ला शांति नगर निवासी 22 वर्षीय युवक को दिल की बीमारी हो गई है। उसका आगरा से उपचार चल रहा है। युवक ने बताया वह रात को एक से दो बजे तक जागता था। मोबाइल पर मूवी, रील, सोशल मीडिया अकाउंट आदि देखता रहता था। पता ही नहीं चला कि कब बीमारी हो गई। आठ दिन पूर्व सीने में दर्द उठा। शहर में दिखाया फायदा नहीं हुआ तो आगरा गए। वहां चिकित्सक ने देर रात तक जागने से मना किया है। शहर के मोहल्ला शृंगार नगर निवासी 18 वर्षीय युवक को दिल की बीमारी हो गई। चार दिन पूर्व उसकी गर्दन सहित सीने में दर्द उठा। उसका भी उपचार आगरा के चिकित्सक से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed