{"_id":"66ad13a5084d80980607b54e","slug":"health-worker-twists-patients-hand-controversy-etah-news-c-163-1-sagr1019-120706-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्वास्थ्यकर्मी ने मरोड़ दिया मरीज का हाथ, विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्वास्थ्यकर्मी ने मरोड़ दिया मरीज का हाथ, विवाद
Fri, 02 Aug 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में आए दिन कोई न कोई घटना घटित हो रही है। शुक्रवार को मेडिसिन वार्ड में भर्ती एक महिला मरीज के हाथ में लगी निडल को सही करने के नाम पर स्वास्थ्यकर्मी ने उसका हाथ मरोड़ दिया। इस पर मरीज चीख उठी। परिजन और स्वास्थ्यकर्मियों में विवाद हो गया। बाद में परिजन मरीज को लेकर निजी नर्सिंग होम चले गए।
गांव मुबारकपुर निवासी विशाखा को परिजन पेट दर्द और बुखार की समस्या होने पर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज लाए थे। यहां चिकित्सक ने देखने के बाद उसको भर्ती कर लिया। परिजन का आरोप है कि उसे कोई फायदा नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह 11:15 बजे के करीब उसे ड्रिप चढ़ रही थी। विशाखा के हाथ में दर्द हुआ इस पर स्वास्थ्य कर्मी से हाथ में लगी निडिल को देखने के लिए कहा गया। कुछ समय तक स्वास्थ्य कर्मी नहीं आए। इसके बाद दोबारा उनसे कहा गया।
इसके बाद एक महिला स्वास्थ्यकर्मी आई और निडिल को सही करने के नाम पर विशाखा का हाथ मरोड़ दिया। तेज दर्द के कारण विशाखा चीख उठी। परिजन ने नर्स से सही से कार्य करने की बात कही। इस पर कहासुनी होने लगी। स्वास्थ्यकर्मियों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड को वार्ड में बुला लिया। विशाखा के साथ के परिजन का कहना था कि स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई है। जबकि महिला स्वास्थ्यकर्मियों का कहना था मरीज के परिजन ने गालीगलौज की है। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि शिकायत आने पर जांच की जाएगी।