{"_id":"65cca949051d3ca60e00c992","slug":"health-teams-formed-at-chc-to-provide-services-in-emergency-etah-news-c-163-1-sagr1019-112654-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: इमरजेंसी में सेवाएं देने के लिए सीएचसी पर बनाई गईं स्वास्थ्य टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: इमरजेंसी में सेवाएं देने के लिए सीएचसी पर बनाई गईं स्वास्थ्य टीमें
Wed, 14 Feb 2024 05:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 14 Feb 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में कहीं किसी भी स्थान पर जरूरतमंद लोगों को आपात स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए विभाग द्वारा प्रत्येक सीएचसी पर एक इमरजेंसी टीम बनाई गई है। जरूरत पर यह टीम गांव में पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देगी।
जिले में मेडिकल कॉलेज सहित आठ सीएचसी व 32 पीएचसी संचालित हैं। इसके अलावा 188 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी चल रहे हैं। इसके बाद भी लोगों की शिकायत रहती है कि इमरजेंसी में जरूरत के मुताबिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पाती हैं। उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सीएचसी सहित मेडिकल कॉलेज की दौड़ लगानी पड़ती है। इसी को लेकर प्रत्येक सीएचसी पर इमरजेंसी सेवाओं को देने के लिए स्वास्थ्य टीम बनाई गई है। टीम में दो चिकित्सक सहित तीन अन्य स्वास्थ्य कर्मी रखे गए हैं। अगर किसी क्षेत्र में इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत है तो स्वास्थ्य टीम वहां पहुंचकर सेवाएं देगी।
-- -- -- -- -- -- -
प्रतिदिन 800 पहुंचते हैं मरीज
जिले में आठ सीएचसी संचालित हैं। सीएचसी की ओपीडी में प्रतिदिन 800 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां चिकित्सक मरीजों को देखकर उनका उपचार करता है। गंभीर मरीज होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
इमरजेंसी की स्थित में स्वास्थ्य सेवाओं को देने के लिए प्रत्येक सीएचसी पर 8 टीमें बनाई गईं हैं। क्षेत्र में अगर कहीं जरूरत होगी तो उस क्षेत्र की टीम वहां पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं देने का कार्य करेगी। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ