फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Health facilities will increase in rural areas, 87 BPHUs will be built.

Etah News: इतिहास के अभिलेखों में दर्ज होगा सकीट का किला

Sun, 10 Sep 2023 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 10 Sep 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Health facilities will increase in rural areas, 87 BPHUs will be built.
सकीट(एटा)। कस्बा स्थित एतिहासिक किला इतिहास के अभिलेखों में दर्ज होगा। साथ ही इससे जुड़े कई अनसुने पहलू भी सामने आ सकते हैं। रविवार को मेरठ और दिल्ली के इतिहास के जानकारों ने आकर यहां सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार को मेरठ यूनिवर्सिटी के इतिहास के प्रोफेसर विग्नेश कुमार और दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्राेफेसर विनय कुमार भारद्वाज अपनी टीम के साथ सकीट में पहुंचे। यहां पुरातात्विक धरोवर किले का सर्वेक्षण शुरू किया। उन्होंने किले की चहारदीवारी, सैकड़ों वर्ष पुराना बना हुआ राजा-महाराजाओं के समय का कुंआ, मामू-भांजा की मजार व अलग-अलग भाषाओं के शिलालेखों और पट्टिकाओं को देखा। पट्टिकाओं के बारे में स्थानीय लोगों से जानकारी लेने की कोशिश की।
विज्ञापन

प्रोफेसर विनय भारद्वाज ने बताया कि हम लोग इतिहास के प्रोफेसर हैं। पुरानी धरोहर के बारे में जानकारी करने आए हैं। इतनी पुरानी धरोहर अभी तक इतिहास में कहीं अंकित नहीं है। हमारे द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है कि इन धरोहरों को इतिहास में जगह देते हुए अंकित किया जाए। थाना प्रभारी केके लोधी ने टीम को सर्वेक्षण में मदद उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाप-जोख और तोड़-फोड़ के अंदेशे से सहमे लोग
किले के आसपास अतिक्रमण भी हावी है। ऐसे में जब टीम यहां पहुंची तो लोग सहम गए। चर्चा थी कि टीम नाप-जोख करने आई है। किले की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके बाद किले की घिरी हुई जमीन को खाली कराया जाएगा। ऐसे में कई लोगों के घर-दुकानें टूट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed