{"_id":"5e5e88eb8ebc3eeb526671b2","slug":"health-etah-news-agr4323253105","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अस्पताल आ गया मरीज तो इंजेक्शन लगाओ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अस्पताल आ गया मरीज तो इंजेक्शन लगाओ’
विज्ञापन
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डीएम सुखलाल भारती व अन्य
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ‘डीएम साहब! निधौलीकलां से आया हूं। कुत्ते ने काट लिया है। वहां इंजेक्शन नहीं था और यहां भी इंजेक्शन नहीं लगाया जा रहा है।’ यह सुनकर सीएमएस ने रेफर पर्ची के बारे पूछा तो डीएम सुखलाल भारती झल्ला गए। उन्होंने सीएमएस से कहा कि रेफर पर्ची क्या होती है? मरीज अस्पताल आया है तो क्या इंजेक्शन नहीं लगाओगे। यह वाकया मंगलवार को जिला अस्पताल में घटित हुआ। डीएम जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे और एक मरीज ने उन्हें अपनी व्यथा बताई तो उन्होंने सीएमएस को समस्या निस्तारण करने को कहा।
जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने मंगलवार को जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। यहां अस्पताल में मरीजों की लाइन लगी थी। डीएम ने मरीजों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और दवा आदि के संबंध में जानकारी ली। मरीजों द्वारा चिकित्सकों के समय से नहीं बैठने की जानकारी पर उन्होंने जानकारी की तो कुछ अनुपस्थित तो कुछ अन्य जगह ड्यूटी पर बताए गए। कुछ कर्मचारियों के रजिस्टर में अग्रिम तिथि में हस्ताक्षर मिले।
इस पर डीएम ने रजिस्टर जब्त कर सीएमएस को अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत विगत माह में बनाए गए लगभग 100 गोल्डन कार्ड पर चिंता जताई। कर्मचारी को कम से कम 500 गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने उपस्थित मिले कर्मचारियों सहित सीएमएस डॉ. राजेश अग्रवाल को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि चिकित्सक और कर्मचारी अपने-अपने कक्ष में उपस्थित रहकर मरीजों की देखभाल करें।
विज्ञापन
ये कर्मचारी रहे अनुपस्थित
मेडिकल ऑफिसर एमएल अग्रवाल, डॉ. जयेश करौली, डॉ. आरएस शुक्ला, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. मुकेश परमार, डॉ. प्रवीण सिंह, हिमांशु दीक्षित, सदानंद मिश्र, अनूप सिंह, लैब टेक्नीशियन कोमल सिंह, चंद्रभूषण, सनी कुमार, अमित कुमार ऑपरेटर, जितेंद्र कुमार फार्मासिस्ट, शिव कुमार, राजीव कुमार अनुपस्थित मिले। वहीं राजीव कुमार और फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार के उपस्थिति पंजिका में चार मार्च तक के अग्रिम हस्ताक्षर मिले।