फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   health, deugue

डेंगू का कहर जारी, जिला अस्पताल में पांच लोगों में एनएसवन की पुष्टि

Thu, 03 Oct 2019 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
health, deugue
एटा। बापू नगर में एक युवक को कई दिन से बुखार आ रहा था। गुरुवार को वह जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा। जहां उसके ब्लड की जांच की गई। व्यक्ति में डेंगू के लक्षण मिले हैं। वहीं जिला अस्पताल में अब तक पांच मरीजों में एनएस वन की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जिले में मलेरिया के साथ डेंगू फैल रहा है। जिला अस्पताल के रिकार्ड के अनुसार अब तक पांच लोगों को इसकी पुष्टि हुई है। जबकि जिले में एक दर्जन से अधिक लोग इसका शिकार हो चुके हैं। गुरुवार को शहर के मोहल्ला बापू नगर निवासी सुनील अस्पताल में बुखार की दवा लेने पहुंचे। इस पर उन्हे ब्लड टेस्ट की सलाह दी गई। जहां टेस्ट रिपोर्ट में एनएस वन की पुष्टि हुई। इस पर डाक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

डेंगू वार्ड में नहीं भर्ती किए जा रहे मरीज
जिला अस्पताल में चार बेड का डेंगू वार्ड बनाया लेकिन वार्ड में अब तक डेंगू का कोई मरीज भर्ती नहीं किया गया है। वहीं वार्ड में साफ सफाई भी नहीं है। वहां गंदगी का अंबार लगा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच को स्लाइड नहीं भेजीं अलीगढ़
डेंगू की जांच की सही जानकारी अलीगढ़ में स्थित लैब से होती है। अस्पताल में किट से जांच की जाती है। इससे डेंगू की पुष्टि नहीं हो पाती है। चार मरीजों में एनएसवन की पुष्टि हुई थी। इस पर जिला मलेरिया अधिकारी ने सीएमएस से कहा था कि चारों मरीजों की स्लाइड जांच के लिए अलीगढ़ भेजी जाए लेकिन किसी की स्लाइन नहीं भेजी गई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बनाई स्लाइड
मिरहची। कस्बा से सटे गांव खकरई में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां मरीजों की जांच की और उनकी स्लाइड बनाई गई। मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरेंद्र सिंह यादव, मनोज और आशा सरोज ने 25 मरीजों को देखा और 12 स्लाइड बनाईं।

डेंगू वार्ड में मरीजों को क्यों भर्ती नहीं किया जा रहा है। इसकी जानकारी की जाएगी। वहीं जिन मरीजों में एनएसवन की पुष्टि हुई है। उनकी स्लाइड अलीगढ़ जांच के लिए भेजी जाएंगी।
अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed