{"_id":"671656673fb17ff8cd095a1d","slug":"head-on-collision-between-roadways-and-canter-in-etah-seven-people-injured-two-in-critical-condition-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रोडवेज और कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत, हादसे में सात लोग घायल... दो की हालत नाजुक, किए गए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रोडवेज और कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत, हादसे में सात लोग घायल... दो की हालत नाजुक, किए गए रेफर
Mon, 21 Oct 2024 07:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 21 Oct 2024 07:06 PM IST
सार
एटा में रोडवेज और कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक है। उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Etah News: रोडवेज और कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार दोपहर रोडवेज बस और कैंटर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत बताई जा रही है। उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। हादसा जैथरा थाना क्षेत्र के ललहट गांव के पास हुआ।
विज्ञापन
नोएडा डिपो के चालक संजय कुमार ने बताया कि वह नोएडा से बस लेकर अलीगंज जा रहा था। जैसे ही जैथरा थाना क्षेत्र के गांव ललहट के पास पहुंचे, सामने से आ रही कैंटर से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
टक्कर होते ही बस में यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में राघवेंद्र और उनकी पत्नी सुनीता निवासी नौरथा जिला हाथरस, सीमा निवासी नगला सुभान थाना अलीगंज, गौरव निवासी ऊंट गली हाथरस, बस चालक संजय निवासी पहाड़पुर थाना कुरावली जिला मैनपुरी, कैंटर चालक पप्पू निवासी हाथरस और एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गए। पप्पू और गौरव की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर किया गया है। थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन