फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   he current contract workers death, put the jam on Etah-Agra road

संविदाकर्मी की करंट से मौत, एटा-आगरा रोड पर लगाया जाम

Thu, 05 May 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 05 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
he current contract workers death, put the jam on Etah-Agra road
जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजली के खंभे पर चढ़ कर लाइन ठीक कर रहे एक संविदाकर्मी की करंट से मौत हो गई। शटडाउन के दौरान अचानक बिजली चालू करने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एटा-आगरा मार्ग स्थित बिजलीघर के सामने शव को रखकर जाम लगा दिया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दूसरी और विद्युतकर्मियों ने एक अप्रैल से उसकी संविदा समाप्त होने तथा पोल से गिरने के कारण मौत होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया है।  
विज्ञापन

अवागढ़ के गांव उड़ेरी में बुधवार को 11 हजार केवी लाइन का तार टूट गया था। शिकायत पर गुरुवार शाम चार बजे संविदाकर्मी अरविंद पुत्र कुंवरपाल निवासी नरौरी पहुंचा। फोन पर शटडाउन लेने के बाद खंभे पर चढ़ का तार जोड़ने लगा। परिवारीजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि अचानक बिजली चालू करने के कारण करंट की चपेट में आकर अरविंद की मौत हो गई। वो बिजली के पोल से नीचे आ गिरा। आरोप है कि विद्युतकर्मी ने फोन पर पूछे बिना बिजली आपूर्ति चालू करने के कारण हादसा हुआ है। घटना की जानकारी एकत्रित हुए ग्रामीणों ने विद्युत निगम और परिवारीजनों को सूचना देकर बुलाया। हादसे से गुस्साए परिवारीजनाें ने बिजली निगम पर लापरवाही बताते हुए करीब साढ़े पांच बजे एटा-आगरा मार्ग स्थित बिजलीघर के सामने शव रख जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिवार को मुआवजा और लापरवाह विद्युत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम जलेसर संदीप गुप्ता और सीओ पुलिस बल संग मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा अरविंद पावर कारपोरेशन संविदा पर नौकरी कर रहा था। वहीं पावर कारपोरेशन अधिकारियाें ने मृतक अरविंद को संविदाकर्मी न होने और शटडाउन लेने से इनकार कर पोल से गिरने के कारण मौत होना बताकर पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन


दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
अवागढ़। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के दो बच्चे गौरव (8), छोटू (6) है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों के ही सिर से पिता का साया उठ गया है। अरविंद की अचानक मौत से परिवारीजनाें में कोहराम मच गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
एटा। बता दें कि बीते साल गांव पृथ्वीपुर में रिजोर क्षेत्र का एक संविदाकर्मी टूटा हुआ तार सही करने गया था। यहां पर ही कर्मचारी ने शट-डाउन लेकर तार सही कर रहा था, तभी गंगनपुर फीडर में किसी ने लाइन चालू कर दी। करंट की चपेट में आकर कर्मी की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने जाम लगा दिया था, इतना ही फीडर में तोड़फोड़ कर पुलिस को रौंदा लिया था।



मृतक अरविंद ठेकेदार राकेश के अंडर में संविदा पर काम 31 मार्च तक काम कर रहा था। एक अप्रैल से ठेकेदार को इलाके का कांट्रेक्ट ही नहीं मिला है तो अरविंद संविदा कर्मी कैसे हो सकता है। मृतक बिजली नहीं होने पर पोल पर चढ़ा था और अचानक बिजली आने के कारण करंट लगने पर नीचे गिरने से मौत हुई है। अरविंद को संविदा कर्मचारी नहीं होने के कारण निगम के कर्मी शटडाउन नहीं दे सकते।
राजकुमार  अधिशासी अभियंता
विद्युत वितरण खंड  देहात एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed