फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   He came out of prison, former minister Avdpal

जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री अवधपाल

Thu, 04 Feb 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 04 Feb 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
He came out of prison, former minister Avdpal
करीब आठ माह से जेल में निरुद्ध बसपा के पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव गुरुवार को जिला कारागार से जमानत पर बाहर आ गए। जेल से बाहर निकलते ही पूर्व मंत्री के समर्थकों ने उन्हे फूल मालाएं पहना कर जोरदार स्वागत किया। समर्थन में जमकर नारेबाजी की। शंख बजाया।  
विज्ञापन

बसपा सरकार में दुग्ध मंत्री रहे अवधपाल सिंह यादव और उनके बेटे रणजीत यादव निवासी टपुआ अलीगंज पर ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान फायरिंग करने, जैथरा में ट्रिपल मर्डर, अनुसूचित जाति की महिला से दुष्कर्म, ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की हत्या, गैंगस्टर, डकैती जैसे मुकदमे दर्ज हैं। जबकि उनके बेटे पर एक अतिरिक्त मुकदमा  282 के तहत हाजिर नहीं होने पर वांरट जारी हुए थे। 8 जून 2015 को दोनों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। दोनों को कोर्ट ने जेल भेज दिया था। कुछ महीनों बाद बेटे को जमानत मिल गई थी ,जबकि पूर्व मंत्री को कुछ मामलों में जमानत नहीं मिली थी। इसके चलते वे जेल में ही निरुद्ध थे। बुधवार को उच्च न्यायालय से उन्हे सभी मामलों से जमानत मिल गई थी। गुरुवार सांय करीब चार बजे जिला जेल से पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह को रिहा कर दिया। पूर्व मंत्री के समर्थकों में काफी उत्साह दिखाई दिया। जिला कारागार के बाहर पहले से जमा पूर्व मंत्री के समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाते हुए स्वागत किया। फूल-मालाओं से लादते हुए शंख बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed