फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   He also inaugurated the Collectorate Kasganj

मुख्यमंत्री ने किया कासगंज कलक्ट्रेट का लोकार्पण

Sat, 24 Dec 2016 12:14 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 24 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
He also inaugurated the Collectorate Kasganj
कासगंज का सजा भवन - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री ने एटा आगमन पर कासगंज की करोड़ों रुपये लागत की बड़ी निर्माण योजनाओं का लोकार्पण किया। लोकार्पण में कलक्ट्रेट के अलावा, तहसील सहावर, विकास भवन एवं एसपी आवास एवं जिला कारागार भी शामिल रहे। मुख्यमंत्री ने पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेेेेंद्र सिंह यादव  से पूछा अब और क्या चाहिए कुछ कमी हो तो बताना।
विज्ञापन

एटा के लोकार्पण समारोह में सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव के अलावा परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह, पटियाली की विधायक नजीबा खान जीनत भी पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने जिले की बड़ी महत्वपूर्ण भवन योजनाओं का लोकार्पण कर दिया। लोकार्पण के बाद से इन नए भवनों में कामकाज शुरू हो जाएगा। जिलाधिकारी ने 27 दिसबंर से नए भवनों में कामकाज करने के दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र यादव ने बताया कि  मुख्यमंत्री का लोकार्पण कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। उन्होंने बताया कि 113 करोड़ की लागत से जिला कारागार का निर्माण हुआ है। साढ़े 17 करोड़ की लागत से कलक्ट्रेट भवन, करीब 12 करोड़ की लागत से विकास भवन, करीब साढ़े 28 करोड़ की लागत से एसपी आवास, सवा 46 करोड़ की लागत से सहावर तहसील का भवन बना है। परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह, पटियाली की विधायक जीनत ने भी जिले के भवनों लोकार्पण होने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed