{"_id":"7b2fa681d62918ab630ec3c33352369b","slug":"having-risen-from-rain-waterlogging-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात बाद जलभराव से बढ़ी दिक्कत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात बाद जलभराव से बढ़ी दिक्कत
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sun, 23 Aug 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की रात से हुई बारिश ने किसानों के चेहरे खिला दिए। शहरी क्षेत्र में जगह जगह जलभराव हो जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन दोपहर के बाद मौसम में उमस बढ़ जाने से लोग अकुलाहट महसूस करते देखे गए।रविवार को सुबह के समय भी बारिश हुई। लगातार अच्छी बारिश हो जाने से किसान के चेहरे खिल उठे। इस समय खेतों में मक्का, बाजरा, धान, सहित अन्य फसलें हैं। जनपद में अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है। जिससे फसलें सूखने के कगार पर पहुंचने लगी थी। खासकर धान की फसल उगाने वाले किसान तो पर्याप्त बारिश न होने से किसान मायूस चल रहे थे। किसान को फसलों के लिए पानी की सख्त जरूरत थी। इसे कुदरत ने पूरा कर दिया।
इधर बारिश से शहरी क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर की तमाम बस्तियों में पानी भर गया। काफी देर तक यह पानी नहीं निकल सका। लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुई। गंदे पानी से होकर ही लोग गुजरने को मजबूर हुए। दोपहर के बाद मौसम में फिर से बदलाव हो गया। तेज धूप निकल आई। जिससे उमस काफी बढ़ गई।