फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   hastaakshar abhiyaan: badee sankhya mein jud rahe log

हस्ताक्षर अभियान: बड़ी संख्या में जुड़ रहे लोग

Sat, 04 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 04 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
hastaakshar abhiyaan: badee sankhya mein jud rahe log
हस्ताक्षर अभियान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरिपदी के घाटों के निर्माण के लिए चलाए जा रहा हस्ताक्षर अभियान से लोग लगातार जुड़ते जा रहे हैँ। शुक्रवार को भी लोगों ने बड़ी संख्या में हस्ताक्षर कर आंदोलन को समर्थन दिया। आंदोलन संयोजक भूपेश शर्मा ने बताया कि गंगा घाटों और मंदिरों की छतरियां का जीर्णोद्धार किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समर्थकों के साथ हरिपदी के किनारे सामुदायिक केंद्र के सामने कैंप लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा। अभियान को समर्थन दे रहे गंगा सभा अध्यक्ष व पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे का कहना है कि ऐतिहासिक तीर्थनगरी होने के कारण मंदिरों व हरिपदी के सुंदरीकरण, घाटों के निर्माण कार्य को पालिका को प्राथमिकता से करना चाहिए। अभियान के दौरान प्रमोद चौहान, मनीष पंडा, त्र्सीटू तिवारी, मोहित चौबे आदि लोग मौजूद रहे  
विज्ञापन


शुरू कराया घाटों का निर्माण: ईओ 
सोरों(ब्यूरो)। ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि 2015-16  में घाटों को रेड स्टोन करने के लिए नया सवेरा नगर विकास योजना के अंतर्गत 189.12 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा, जिसकी धनराशि प्राप्त नहीं हुई। 20 मई को पालिका बोर्ड की बैठक में गंगा जी के पूर्वी तट पर स्थित क्षतिग्रस्त घाटों पर रेड स्टोन का कार्य शासन से प्राप्त धनराशि की स्वीकृत होने पर अथवा वर्ष 2016-17 चतुर्थ राज्य वेतनादि के पश्चात अवशेष धनराशि से कराने का प्रस्ताव था, जिसके अंतर्गत घाटों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने आंदोलन को स्थगित करने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed