{"_id":"645b8ab6f5741380430f9c79","slug":"haryanas-youth-fell-in-love-on-instagram-girl-absconded-with-jewelry-etah-news-c-25-1-152778-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: इंस्टाग्राम पर हरियाणा के युवक से प्यार, जेवरात समेत युवती फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: इंस्टाग्राम पर हरियाणा के युवक से प्यार, जेवरात समेत युवती फरार
Wed, 10 May 2023 05:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 May 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के एक मोहल्ले की 29 वर्षीय युवती को इंस्टाग्राम पर हरियाणा के युवक से प्यार हो गया। इसके बाद युवती अपने घर से सामान व जेवरात समेट कर फरार हो गई। मां ने युवक के मामा के पास फोन किया तो धमकियां मिलीं। युवक और उसके मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
युवती के मां का आरोप है कि 7 मई 2023 को 12 बजे बेटी घर से बाजार जाने की कहकर गई थी। एक घंटे तक न लौटने पर कॉल किया तो उसने जल्द घर आने की बात कही। इसके बाद भी घर नहीं पहुंची तो फिर कॉल किया, लेकिन बाद में मोबाइल बंद जाने लगा। काफी तलाश किया तो पता चला कि भारत गुलाटी निवासी हिसार हरियाणा बेटी को ले गया है। इसके बाद युवक के मामा मदन को कॉल कर दोनों के बारे में पूछा। तो उसने गालीगलौज कर धमकी दी।
आरोप है कि युवती घर से अपनी भाभी व अपने करीब 8 लाख रुपये कीमत के जेवर ले गई है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवती के परिजन का कहना है कि इंस्टाग्राम पर युवक से बातें होती थीं। इसके बाद से ही युवती चली गई है। बताया कि इंस्टाग्राम पर प्यार होने के बाद युवती मर्जी से गई है। शिकायत मिलने पर तलाश की जा रही है।