फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hariyali Teej: Swings lying on trees, songs of Sawan echoed

हरियाली तीज : पेड़ों पर पड़े झूले, गूंजे सावन के गीत

Sun, 31 Jul 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej: Swings lying on trees, songs of Sawan echoed
सरस्वती शिशु मंदिर में हरियाली तीज पर लगाई गई मेंहदी दिखातीं महिलाएं ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा/अलीगंज। हरियाली तीज का त्योहार रविवार को घर-घर में मनाया गया। इसे लेकर महिलाओं में उत्साह रहा। सुहागिनों ने उपवास रख शिव-पार्वती का पूजन कर पति की दीर्घायु मांगी। वहीं कई संगठनों ने जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया। पेड़ों पर झूले डाल महिलाएं, युवतियों ने आनंद लिया तो सावन के गीत भी गूंजे।
विज्ञापन

विश्व गोरक्षा संघ की महिला कार्यकर्ताओं ने जैन नगर स्थित माधौंकुंज में हरियाली तीज का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सपना बनीं तीज स्मार्ट श्रीमती को मुकुट पहनाकर इंदिरा सहाय ने ताजपोशी की रस्म अदा की। वहीं बबिता जैन, पूनम यादव व अज्जो देवी ने अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर प्रतीक चिह्न भेंट किया। महिलाआें ने मेंहदी लगाई और हरी साड़ियों में शृंगार के साथ शामिल हुईं। झूले पर झूलते हुए सावन गीत मल्हार, पार्सल गेम, डांस प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

संयोजिका बविता जैन व पूनम यादव ने बताया कि देवी पार्वती और भगवान शिव को समर्पित यह पर्व हिंदू संस्कृति का पारंपरिक पर्व है। ऊषा जैन, गुंजन सिंह, रिचा यादव, रेनू राजपूत, सपना तोमर, शक्ति चौहान, सपना तोमर, पूजा शर्मा उपस्थित रहीं। पीपल अड्डा स्थित गंगा एकेडमी में कार्यक्रम के दौरान मेंहदी प्रतियोगिता रखी गई। उद्घाटन सदर विधायक की धर्मपत्नी प्रेमलता वर्मा ने किया। विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य पूनम उपाध्याय, धर्मेंद्र शर्मा, अजय, अनीता, प्रियंका, निशा, नैना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यश योगा समिति ने कलक्ट्रेट परिसर में तीज महोत्सव का आयोजन किया। नीम के पेड़ पर झूला डाल महिलाओं ने आनंद लिया। अलीगंज क्षेत्र भर में त्योहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने घर पर विशेष पकवान तैयार किए। सोलह शृंगार कर गौरा-गौरी की पूजा की। बुजुर्गों एवं मान्यपक्ष के लोगों को बायना और उपहार दिए। शाम के समय घरों में झूले भी डाले गए।

हरियाली तीज पर कलक्ट्रेट में झूला झूलतीं महिलाएं। संवाद

हरियाली तीज पर कलक्ट्रेट में झूला झूलतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed