फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Hari Ki Pauri will steamer for boating

हरि की पौड़ी में नौका विहार के लिए मिलेगा स्टीमर

Thu, 06 Oct 2016 01:42 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Thu, 06 Oct 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hari Ki Pauri will steamer for boating
हरि की पौड़ी में नौका विहार के लिए मिलेगा स्टीमर - फोटो : Amar Ujala
नगरपालिका की बोर्ड बैठक बुधवार को पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष अर्चना पप्पू यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गत 20 मई की बोर्ड बैठक की पुष्टि की गई। इस वर्ष 8 से 22 दिसंबर तक आयोजित होने वाले मेला मार्गशीर्ष को भव्य बनाने के लिए किए जाने वाले उपायों पर चर्चा की गई। हरि की पौड़ी में यात्रियों के नौका विहार के लिए छह सीटर स्टीमर डाले जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन


पालिका बोर्ड की बैठक में निराश्रित पशुओं को आश्रय देने के लिए शासन की कान्हा पशु आश्रय योजना प्रारंभ करने का प्रस्ताव बोर्ड ने स्वीकृत किया। पालिका कार्यालय कैंपस में कैंटीन निर्माण कराने के प्रस्ताव को बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की। कासगंज गेट पर स्टीलनेस द्वारा निर्मित यात्री शैड का निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। दस लाख से अधिक लागत के निजी आवासीय भवनों पर 1 प्रतिशत उपकर लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन


स्थानीय कर्मचारियों के धुलाई झाड़ू सफाई भत्ते बढ़ाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। धोबियान, योगमार्ग व घटिया मोहल्लों में बने बरातघरों का ठेका पालिका की आय में वृद्धि करने के लिए उठाये जाने के प्रस्ताव स्वीकृत हुए। मई 2016 से अगस्त 2016 आय व्यय व जन्म मृत्यु का ब्योरा बोर्ड के अवलोकनार्थ रखा गया। 34 अन्य साधारण प्रस्तावों को भी बोर्ड ने अपनी स्वीकृति प्रदान की। बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, कमाल हसन, जयप्रकाश दुबे, मुनीश चौधरी, भूपेश शर्मा, महारानी गुप्ता, ज्योति उपाध्याय, आशा तिवारी, साधना तिवारी,  राजू कोठेवार, वारिश आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed