फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   half burnt body of young man was found lying outside village in Etah

UP: सड़क किनारे जल रही थी लाश... निकल रहा था धुआं, ग्रामीणों ने देखा तो कांप गए; हत्या कर जलाने की चर्चा

Mon, 08 Jan 2024 09:39 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jan 2024 09:39 AM IST
सार

एटा में सड़क किनारे लाश जल रही थी। उससे धुआं निकल रहा था। ग्रामीणों ने देखा तो अफरातफरी मच गई। हत्या कर जलाने की चर्चा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

half burnt body of young man was found lying outside village in Etah
UP: सड़क किनारे जल रही थी लाश... निकल रहा था धुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के मिरहची थाना क्षेत्र के गांव गढि़या प्रसादपुर और चुन्नीपुरा के बीच सोमवार सुबह लोगों ने युवक का शव जलता हुआ देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने सुबह करीब 8 बजे पहुंचकर जल रहे शव की आग बुझाई और अधजला शव बरामद कर लिया। कमर से ऊपर का हिस्सा पूरी तरह से जल चुका है, इसकी वजह से पहचान नहीं हो सकी है। पेट्रोल-डीजल या अन्य कोई तेल डालकर जलाने की आशंका है।


सोमवार की सुबह लोग खेतों की ओर शौच आदि के लिए गए तो सड़क से दूर खेतों में अधजला शव देखा गया। कमर से ऊपर का हिस्सा जल चुका था जबकि नीचे जल रहा था, जिससे धुआं उठ रहा था। आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग इसे देखने के लिए पहुंच गए। साथ ही डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर जलते शव का आग को बुझाया। उसके पैर ही शेष बचे थे। हत्या करके शव को जलाने की आशंका जताई जा रही है।


पुलिस के अनुसार युवक की उम्र 25 से 30 के बीच रही होगी। वह दो लोअर पहने है, नीचे नीला और ऊपर लाल रंग का है। जूते भी नीले हैं। हाथ में पहना कड़ा मिला है। इससे पहचान कराने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि गांव गढिया प्रसादपुर स्थित खेतों से अधजला शव बरामद किया गया है। डॉग स्क्वाइड और फोरेंसिक टीम भी मौके पर भेजकर साक्ष्य लिए गए हैं। थाना पुलिस की एक टीम युवक की पहचान कराने के लिए लगाई गई है। जल्द खुलासा भी किया जाएगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed