{"_id":"699471040089ff18eb081896","slug":"half-burnt-body-found-on-bank-of-canal-in-etah-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नहर किनारे मिली अधजली लाश, पास पड़े थे नमक के कई पैकेट; शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नहर किनारे मिली अधजली लाश, पास पड़े थे नमक के कई पैकेट; शिनाख्त में जुटी पुलिस
Tue, 17 Feb 2026 07:17 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 17 Feb 2026 07:17 PM IST
सार
यूपी के एटा जिले में अधजला शव नहर किनारे पड़ा मिला। पास ही नमक के कई पैकेट पड़े थे। हत्या कर शव जलाने की आशंका है। पुलिस शव के शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के अलीगंज मार्ग पर पवांस नहर किनारे मंगलवार सुबह एक अधजला शव मिला। आसपास के लोगों व राहगीरों ने देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की वहीं पर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। जब पहचान नहीं हो पाई तो पोस्टमार्टम पर रखवा दिया है। शव के आसपास नमक के कई पैकेट भी पड़े मिले हैं। इससे मामला हत्या कर शव को जलाने के साथ ही गलाने का प्रयास किया जाना लग रहा है।
कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव पवांस की नहर के पास मंगलवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने नहर पटरी पर शव पड़ा देखा। इन लोगों ने देखा तो आसपास के लोगों को भी जानकारी दी। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर कोतवाली देहात पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव काफी हद तक जला हुआ था, इसकी वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाया गया हो। शव के पास नमक के पैकेट भी पड़े थे।
कोतवाली देहात प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की मगर मृतक की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त अगर 72 घंटे तक नहीं हो पाती है तो पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।