फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   haeeve kinaare rodaways bas palatee, 14 yaatree ghaayal

हाईवे किनारे रोडवेज बस पलटी, 14 यात्री घायल

Wed, 29 Mar 2017 11:37 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Wed, 29 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
haeeve kinaare rodaways bas palatee, 14 yaatree ghaayal
हाईवे किनारे पलटी रोडवेज बस - फोटो : amar ujala
हाईवे-91 पर बुधवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस रॉंग साइड से ओवरटेक करते वक्त अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। पांच घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से एक गंभीर घायल वृद्ध को आगरा रेफर कर दिया गया है। हादसे की खबर सुन कर घायलों के परिवारीजन बदहवास हालात में जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

अलीगढ़ रोडवेज डिपो की बस 14 सवारियां लेकर फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी। हाईवे-91 पर सुन्ना नहर के मोड़ पर चालक ने बस को रॉंड साइड से ओवटेक करने का प्रयास किया। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खाई में पलट गई। हादसे में सभी सवारियां घायल हो गईं। बस खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने किसी प्रकार बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकला और पुलिस की मदद से पांच गंभीर रुप से घायल यात्रियों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने गंभीर घायल वृद्धा मार्गश्री पत्नी रामभरोसे को आगरा रेफर कर दिया है। जबकि अन्य घायल अंबेडकर निवासी सतेंद्र, चौमुखा अलीगढ़ निवासी कुर्बान अली, पिंजरापुर निधौली निवासी जगदीश, दर्शमपुर निवासी मीना का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद अलीगढ़ के अकराबाद थाना अंतर्गत नगला रंजीत निवासी चालक संदीप फरार है। अन्य आंशिक रुप से घायलों में अलीगंज निवासी राम निवास, कायमगंज निवासी मुवीन, रुबीना, महरुम, अजय, मुरीद, पंकज और अभिषेक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed