फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Had to get the girl married in relation, was beaten after entering the house

Etah News: रिश्तेदारी में युवती की शादी कराना पड़ा भारी, घर में घुसकर पीटा

Tue, 28 Feb 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 28 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Had to get the girl married in relation, was beaten after entering the house
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव की महिला को रिश्तेदारी में एक युवती की शादी कराना भारी पड़ा गया। परेशान की जा रही युवती अपने भाई व एक अन्य के साथ 26 फरवरी को लौटी तो पति व अन्य ने दौड़ा लिया। इसके बाद रिश्तेदारी में दोनों रुक गए, यहां पर हमला किया और महिला को पीट दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने गांव के ही महाज सिंह, शिब्बू, हरिश्चंद्र, भूरे और संतोष के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि शिब्बू की शादी गांव हमीरपुर थाना सिढपुरा जिला कासगंज की निवासी रीना से कराई थी। शिब्बू मारपीट कर लड़की को परेशान करने लगा तो वह अपने मायके चली गई। 26 फरवरी को अपने भाई नन्नू और रिश्तेदार ओमकार के साथ गांव गई। पति व अन्य ससुरालीजनों ने रीना की पिटाई कर दी। उसका भाई व अन्य रिश्तेदार डर की वजह से मेरे घर आ गए।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी लाठी-डंडे लेकर आए और मुझे जमीन पर गिराकर पीटने लगे। इससे शरीर पर काफी चोटें आईं, निजी अंगों से खून बहने लगा। वहीं दूसरे पक्ष के महाराज सिंह ने महिला, उसके पति वीरेंद्र, देेवर चंदन और पुत्र सचिन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और गालीगलौज कर धमकी देने की रिपोर्ट लिखाई है। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि किसी रिश्तेदार को लेकर दोनों पक्ष में झगड़ा हुआ है। दोनों ओर से मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed