फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gunje ghats of Har- every Gange Jaykare

घाटों पर गूंजे हर-हर गंगे के जयकारे

Mon, 18 May 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Mon, 18 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या के बड़े स्नान पर सोमवार को गंगा घाटों पर चारों और श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आया। गंगा स्नान के लिए कोई पैदल तो कोई गाड़ियों से घाटों तक पहुंचा। मेन रोड ही नहीं खेतों की पगदंडियों के सहारे भी श्रद्धालुओं ने घाट तक की यात्रा पूरी की। राजस्थान, आगरा, मथुरा सहित आसपास के कई जिले से कछला घाट पहुंचकर श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
विज्ञापन


सोमवार को सोमवती स्नान पर्व पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने सपरिवार स्नान कर मां गंगा की आरती उतारी। पूरे दिन गंगा घाट गंगा मइया के जयकारों से गूंजते रहे। भोर की किरण के साथ ही स्नान का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

कछला, सोरों, कादरगंज, लहरा आदि गंगा घाटों पर गंगा स्नान को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। सोमवती अमावस्या की पूर्व संध्या से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर बने देव मंदिरों, धर्मशालाओं और आसपास के अन्य क्षेत्रों में डेरा जमा लिया। श्रद्धालुओं ने सुबह उठते ही स्नान किया और सूर्य को अर्घ्य दिया। हर-हर गंगे के जयकारों के साथ गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पूरे परिवार के साथ घाटों पर बने देव मंदिरों के दर्शन किए और साधु, संतों भिक्षुओं को दान दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। पूरे दिन मंा गंगा के जयकारों और घंटे की आवाज से गंगा घाट गूंजते रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकूलर रोड पर लगा जाम
श्रद्धालुओं के वाहनों के दबाव के कारण जब सरकूलर रोड पर जगह नहीं बची तो श्रद्धालुओं ने कच्चे मार्गो ंकी और रुख किया। छोटे दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहनों के कारण वहां भी श्रद्धालुओं को दिक्कत हुई। पगदंडियों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आवागमन करते दिखे।

नौका विहार का लिया लुत्फ
गंगा स्नान को पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर जमकर मस्ती की। गंगा में चल रही नौका बिहार का भी आनंद लिया। नौका संचालकों ने भी मौके का फायदा उठाते हुए श्रद्धालुओं से अतिरिक्त किराया वसूला। सामान्य दिनों में दस रुपये में दोनों पार की यात्रा कराने वाले नाविकों ने सोमवती अमावस्या पर दोनों और की यात्रा का 20 रुपये लिए।

फ्लड यूनिट के जवान रहे तैनात
यूं तो गंगा में जल अधिक नहीं था लेकिन फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से पीएससी फ्लड यूनिट के जवान हर स्थिति पर नजर बनाए रहे। गंगा किनारे रहकर ही जवान श्रद्धालुओं को ज्यादा गहराई में स्नान करने पर टोकते रहे।


फोटो खिंचाने का रहा क्रेज
युवाओं के हाथ में स्मार्ट फोन आया तो सेल्फी लेकर गंगा स्नान को यादगार बनाने से नहीं चूके। घाटों पर फोटो लेने को खासा उत्साह नजर आया। पूरे परिवार के साथ युवाओं ने सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed