फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Grains not lying in 300 bigha maize crop, farmers became indebted

300 बीघा मक्का की फसल में नहीं पड़े दाने, कर्जदार हुए किसान

Sun, 31 Jul 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Grains not lying in 300 bigha maize crop, farmers became indebted
इस तरह की मक्का की हुई है फसल।संवाद - फोटो : ETAH
राजा का रामपुर। विकासखंड अलीगंज के ग्राम विलसड़ पट्टी, विलसड़ पछायां, नगला रट्टे, वीरपुर आदि गांवों में किसानों ने मेहनत कर मक्का की फसल को बोया। वहीं जब फसल तैयार हुई तो उसमें दाने ही नहीं पड़े। इसे बीज की कमी बताया जा रहा है। अधिकांश किसानों ने कर्जा लेकर खेती की है जो इस स्थिति में कर्जदार हो गए हैं।
विज्ञापन

इन गांवों में करीब 300 बीघा खेती प्रभावित हुई है। नगला रट्टे के किसानों ने बताया कि ज्यादातर किसानों ने करीब तीन महीने पहले स्थानीय और अलीगंज की दुकानों से मक्का का बीज खरीदा था। मक्का में बाली तो आई लेकिन दाना नहीं पड़ा। जिसकी वजह से हमारी पूरी मेहनत और लागत बर्बाद हो गई। कई किसान ऐसे हैं जिन्होंने बटाई पर खेती की थी।
विज्ञापन

मक्का का उत्पादन न मिलने के कारण अब उन्हें खेत मालिक को फसल की तय लागत अपने पास से देनी होगी। ऐसे में उन पर दोहरी मार पड़ी है। विजय सिंह, गुलाब सिंह, सुखबीर, राधेश्याम, श्याम बाबू, धनपाल, प्रेमचंद, राकेश, अभिलाख सिंह, नाथूराम की करीब 100 बीघा फसल बर्बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed