फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Government of women in 8 out of 10 bodies

Etah News: 10 में से 8 निकायों में महिलाओं की सरकार

Mon, 15 May 2023 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 15 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Government of women in 8 out of 10 bodies
एटा। जिले में 4 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतें हैं। इनमें से 8 निकायों में महिलाओं की सरकार बनी है। महिलाओं पर भरोसा जताकर विकास की संभावनाओं को मतदाताओं ने प्राथमिकता दी और उनकी झोली वोटों से भर दी। हालांकि इनमें से निर्दलीयों की राहें आसान नहीं लग रही, उनके आगे चुनौतियां भरपूर हैं। सत्ता पक्ष की बात की जाए तो भाजपा के खाते में नगर पालिका एटा और अलीगंज आई है। अलीगंज अनारक्षित सीट होने के बाद भी महिला प्रत्याशी सुनीता गुप्ता पर मतदाताओं ने भरोसा जताया और भरपूर वोट देकर 3624 वोट से जिताया। जबकि सबसे ज्यादा जनता का समर्थन एटा शहर की सरकार बनाने में किया गया और रिकॉर्ड मत 8406 से विजयी हुईं।
विज्ञापन

निर्दलीय के रूप में नगर पालिकाध्यक्ष जलेसर गौरी वर्मा जीती हैं, इन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्धी पीस पार्टी की नसरीन बानो को 461 वोटों से हराया है। निधौली कलां में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ी शिखा गुप्ता 1120 मतों से जीतीं हैं, जबकि राजा का रामपुर नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता देवी ने 327 वोटों से जीत दर्ज कराई है। पार्टी से तवज्जो न मिलने पर इन लोगों ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। जिन पर भरोसा जताकर जनता ने जीत का सेहरा बांधा है।
विज्ञापन

वहीं इनके सामने मुश्किलें भी कम नहीं हैं। सवाल उठ रहे हैं कि इन निर्दलीयों को भी मीरा गांधी के कार्यकाल की तरह विकास कराने में परेशानियां तो नहीं झेलनी पड़ेंगी। जबकि सकीट की सीट बसपा के खाते में मानवी यादव खींचकर ले गई हैं। यहां पर अंतिम समय तक कांटे की टक्कर रही और भाजपा की शकुंतला देवी को 24 वोट से हराकर विजय प्राप्त की है। जबकि मारहरा नगर पालिका परिषद पर सपा की शशिप्रभा ने 909 वोटों से भाजपा की राजश्री को मात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed