{"_id":"66b0d37ac51949a9bf056851","slug":"goons-attacked-on-youth-by-knife-and-axe-after-asking-his-caste-in-etah-who-taking-cake-to-his-friend-house-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दोस्त के घर केक लेकर जा रहा था युवक, दबंगों ने रोका: नाम-जाति पूछा... फिर चाकू व फरसे से करने लगा वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दोस्त के घर केक लेकर जा रहा था युवक, दबंगों ने रोका: नाम-जाति पूछा... फिर चाकू व फरसे से करने लगा वार
Mon, 05 Aug 2024 06:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:59 PM IST
सार
एटा में एक युवक केक लेकर अपने दोस्त के घर जा रहा था। रास्ते में दबंगों ने रोक लिया। नाम और जाति पूछी। फिर चाकू व फरसे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
युवक पर दबंगों ने किया हमला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में युवक पर तीन अगस्त की रात लगभग 9:30 बजे हमला कर दिया गया। उसके अनुसार वह अपने मित्र के घर केक लेकर जा रहा था। फगनौल मोड़ के पास पहले से खड़े लोगों ने जाति पूछकर चाकू व फरसे से प्रहार किए।
विज्ञापन
घटना जैथरा थाना क्षेत्र के खवा गांव की है। गांव निवासी करन सिंह ने बताया कि नगला हंसी में मित्र गौरव यादव के पुत्र का जन्मदिन था। केक लेकर जा रहा था। फगनौल मोड़ के पास तीन बाइक पर छह लोग मुंह बांधे खड़े हुए थे। उनके हाथ में धारदार हथियार व लाठी-डंडे थे।
विज्ञापन
मेरी बाइक रुकवाकर पूछा- कहां रहते हो और क्या नाम-जाति है? जब मैंने कहा कि खवा गांव में रहता हूं। नाम करन ठाकुर है। तो वह गालियां देते हुए बोले साला ठाकुर है, इसको मारो। लाठी-डंडों से पीटते हुए चाकू व फरसा से हमला कर जान लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन
किसी तरह से जान बचाकर नगला हंसी पहुंचा। वहां घटना के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।