फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gold and silver jewellery and cash stolen from a locked house

Etah News: बंद मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Mon, 15 Dec 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 15 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewellery and cash stolen from a locked house
अलीगंज। सर्दी बढ़ने के साथ ही चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। क्षेत्र के गांव अगौनापुर से चोर एक बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और बीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अगौनापुर निवासी डालचंद्र घर में अकेले रहते हैं। सर्दी बढ़ने पर कुछ दिन पहले वह मकान में ताला लगाकर अपनी बेटी के गांव पहरापुर चले गए। मकान बंद होने पर चोर 12 दिसंबर की रात को बंद मकान का ताला तोड़कर घुस गए। रात में सर्दी होने पर पड़ोसी मकान के अंदर सो रहे थे इसलिए किसी को चोरों की आहट सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन

चोरों ने घर खंगालकर एक कमरे में रखा बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और बीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह लोगों ने मकान का ताला टूटा देखा तो दंग रह गए। लोगों ने मामले की जानकारी डालचंद्र और पुलिस को दी। जानकारी पर गांव आकर डालचंद्र ने कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed