फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gokshi: 30-40 people had said dhaba at the cowshed, the watchman ran away in fear

गोकशी : 30-40 लोगों ने गोशाला पर बोला था धाबा, डरकर भागा चौकीदार

Wed, 03 May 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 03 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gokshi: 30-40 people had said dhaba at the cowshed, the watchman ran away in fear
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र की ग्राम पंचायत पवांस में दलेलपुर स्थित गोशाला पर बुधवार की रात 30 से 40 के करीब लोगों ने धाबा बोला था। काफी संख्या में लोगों को देखकर चौकीदार दीवार कूदकर भाग गया और ग्रामीणों को सूचना दी। पहली बार जिले में इतनी बड़ी संख्या में क्रूरता के साथ गोकशी की गई है। गोशाला में 83 गोवंश संरक्षित थे। यहां पर गिनती के दौरान 14 गोवंश कम पाए गए हैं। इनकी हत्या कर मांस ले जाने की बात कही जा रही है। गोकशी करने वालों की संख्या 30 से 40 बताई जा रही है। घायल हृदेश के चचेरे भाई सुमित चौहान ने बताया कि भतीजे शिवम के अनुसार गोवंशों की हत्या करने वालों की संख्या 30 से 40 थी। चौकीदार सोवरन सिंह ने भी गोकशों की इतनी ही संख्या बताई है। दो वाहन खड़े देखे गए थे, इनमें से एक बंद बॉडी का ट्रक था। आशंका जताई जा रही है कि कंटेनर जैसे वाहनों में ही भरकर लोग आए थे और वारदात को अंजाम देकर चले गए।
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चौकीदार सोवरन सिंह के अनुसार 40 के करीब लोगों ने आकर गोशाला पर धाबा बोला। जब उनकी मंशा को समझा तो चौकीदार दीवार कूदकर भाग गया था। इसके बाद गोशाला के दोनों ताले तोड़कर अंदर घुसने के बाद बदमाशों ने गोवंशों को बाहर निकाला और 14 गोवंशों की हत्या कर मांस ले गए। गोवंशों की गिनती करने पर 14 गोवंश कम पाए गए हैं।
विज्ञापन


छुरा व लाठियों से किया हमला
घायल गौरव के ममेरे भाई जसवंत चौहान ने बताया कि हमलावरों ने गायों को काटने वाले छुरा और लाठियों से हमला किया। इसकी वजह से हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हृदेश के चचेरे भाई सुमित ने बताया कि बदमाश शिवम की हत्या करने जा रहे थे। किसी तरह से हाथ-पैर जोड़कर उसको बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed