{"_id":"6499c0205c846667b903f696","slug":"goats-sold-for-up-to-35-thousand-rupees-etah-news-c-163-1-eta1001-1423-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 35 हजार रुपये तक में बिके बकरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 35 हजार रुपये तक में बिके बकरे
Mon, 26 Jun 2023 10:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
एटा। मुस्लिम समाज द्वारा कुर्बानी के पर्व ईद उल अजहा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसी को देखते हुए लोग कुर्बानी के लिए विभिन्न रंग और नस्ल के बकरा खरीद रहे हैं। सोमवार को पशु पैठ पर 35 हजार रुपये तक में बकरे की खरीदारी की गई।
जिले में 29 जून को ईद उल अजहा का पर्व मनाया जाएगा। जिसको लेकर मुस्लिम घरों में तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं कुर्बानी के लिए बकरों की खरीदारी भी जोर-शोर से की जा रही है। जिला मुख्यालय के आसपास व कस्बों के बाजारों में बकरे बिक रहे हैं। सोमवार को शीतलपुर में लगने वाली पैंठ में भारी संख्या में लोग बकरे खरीदने पहुंचे। जिसकी वजह से सड़क के दोनों ओर भीड़ दिखाई दे रही थी। बाजार में 10 हजार से लेकर 35 हजार रुपये तक की कीमत पर बकरे बेचे गए। इनमें देसी, बरबरी, जमुनापरी, तोतापुरी, राजस्थानी नस्लों के बकरों की मांग अधिक रही। अन्य जिलों से भी व्यापारी बकरे बेचने आ रहे हैं। जीटी रोड पर जल निगम के सामने बकरा पैंठ मंगलवार को लगेगी।