फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Giving priority to growth remained positive

विकास को प्राथमिकता देने वाला बने विधायक

Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sat, 04 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Giving priority to growth remained positive
चुनावी बातचीत करती छात्राएं - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कॉलेज परिसरों में भी इन दिनों विद्यार्थियों के बीच चुनावी चर्चाएं ही हैं। छात्राएं विकास को प्राथमिकता देने वाले जनप्रतिनिधि को प्राथमिकता दे रहीं हैं। प्रत्याशी के पक्ष एवं विपक्ष में बेबाकी से तर्क भी रखती हैं। अमर उजाला ने शुक्रवार को शारदा देवी जौहरी कालेज की छात्राओं से चुनावों पर चर्चा की, तो उन्होंने जहां क्षेत्र की समस्याएं गिनाईं, वहीं कैसा जनप्रतिनिधि चाहिए। इस पर भी अपनी राय रखी।

क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी कमी है। सड़क एवं यातायात के साधनों की किल्लत से आवागमन में दिक्कतों का सामना करना होता है। इस बार विकास को प्राथमिकता देने वाले जनप्रतिनिधि का चयन करेंगी-
विज्ञापन

भारती छात्रा, पटियाली


ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कराने में जनप्रतिनिधि उदासीनता दिखाते हैं। सड़कों की स्थिति तक अच्छी नहीं है। छात्राओं की शिक्षा के साधनों का अभाव है। शहरी क्षेत्र में आकर पढ़ाई करना दिक्कतों भरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारती छात्रा, पहाड़पुर खुर्द


वोट का अधिकार संविधान ने दिया है। इस अधिकार का प्रयोग काफी सोच समझ कर करना चाहिए। आज जाति पांति की राजनीति हाबी हो गई है। जो विकास में बाधक है। जो प्रत्याशी रोजगार, शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाला दिखेगा। उसी को वोट दिया जाएगा।

पूजा, कासगंज


छात्राओं के लिए इस क्षेत्र में शिक्षा के साधनों की काफी कमी है। तकनीकि शिक्षा के मामले मे ंयह क्षेत्र पूरी तरह से पिछड़ा हुआ है। आईटीआई एवं पॉलीटेक्नि के संस्थान तो हैं, लेकिन उनमें कई महत्वपूर्ण ट्रेड नहीं हैँ। जिससे छात्राओं को लाभ नहीं मिल पाता-ज्योति छात्रा कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed