{"_id":"696bc82040b0c064e403ca7e","slug":"girls-of-government-girls-inter-college-lalgarhi-top-the-list-etah-news-c-163-1-eta1004-145041-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालगढ़ी की बालिकाएं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालगढ़ी की बालिकाएं अव्वल
Sat, 17 Jan 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में कॅरिअर मेला के दौरान नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
एटा। जनेश्वर मिश्र सभागार में कॅरिअर गाइडेंस प्रोग्राम फॉर गर्ल्स के अंतर्गत जिला स्तरीय कॅरिअर मेले का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय विद्यालय के साथ 5 सहायता प्राप्त विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मॉडल, रंगोली आदि में उत्कृष्ट प्रस्तुति के आधार पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालगढ़ी का बालिकाएं पहले स्थान पर रहीं।
कॅरिअर मेले का शुभारंभ श्रीराम बाल भारती इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना के साथ किया। छात्राओं ने स्टॉल लगाकर मॉडल प्रस्तुत किए। कई छात्राओं ने रंगोली प्रस्तुत की। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालगढ़ी की बालिकाओं की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। उसे पहला स्थान दिया गया।
दूसरे स्थान पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शांति नगर और तीसरे स्थान पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलेसर रहा। इसमें नृत्य, संगीत आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अधिकारियों ने छात्राओं को कॅरिअर संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान जिला सेवा योजन अधिकारी विपिन यादव, नोडल प्रभारी डॉ. चिंतामणि वशिष्ठ, जिला समन्वयक गिरिजा शंकर राजपूत, आशुतोष दरगड़, प्रशांत शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।