फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Girlfriend died after consuming poisonous substance in Etah boyfriend condition critical

कमरे में बंद थे प्रेमी-प्रेमिका: हलचल न होने पर पहुंची पुलिस, तोड़ा दरवाजा...इस हाल में पड़े मिले; निकल गई चीख

Sun, 07 Jan 2024 03:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 03:45 PM IST
सार

एटा में प्रेमी-प्रेमिका कमरे में बंद थे। कोई हलचल न होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़ा। दोनों इस हाल में पड़े मिले। देखकर घरवालों की चीख निकल गई। 

विज्ञापन
Girlfriend died after consuming poisonous substance in Etah boyfriend condition critical
प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाया - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार की सुबह प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक युवती की मौत हो गई। जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवती नर्स के पद पर तनात थी। किराए का कमरा लेकर रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां 25 वर्षीय युवती किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। वह एक अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी। मोहल्ले के ही रहने वाले सुरजीत .यादव के साथ उसके प्रेम संबंध थे। सुरजीत मूल रूप से फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के मंधाती गांव का रहने वाला है। 

विज्ञापन

अचेतावस्था में पड़े मिले

रविवार की सुबह 8 बजे तक युवती का कमरा नहीं खुला तो मकान मालिक ने आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। यहां सुरजीत और युवती दोनों अचेतावस्था पर पड़े मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे आगरा के लिए रेफर किया गया है। खबर मिलने पर पहुंचे युवती के परिजन ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।       

पुलिस कर रही जांच 

प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि कमरे में युवत और युवती अचेत अवस्था में मिले थे। उन्हें पुलिस टीम मेडिकल कॉलेज ले गई। यहां युवती की मौत हो गई। युवक को आगरा के लिए रेफर किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। युवती के परिजन की ओर युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed