फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Girl who ran to escape from monkey got burnt by electric wire

Etah: बंदर से बचने के लिए भागी बालिका, करंट की चपेट में आने से झुलसी; अस्पताल में भर्ती

Tue, 13 Aug 2024 12:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 13 Aug 2024 12:01 PM IST
सार

बंदर से बचने के लिए भागी बालिका की बिजली का करंट लगने से बुरी तरह झुलस गई। वो छत पर लगी लोहे की रेलिंग के पास पहुंच गई। रेलिंग में आ रहे करंट की चपेट में आ गई।  
 

विज्ञापन
Girl who ran to escape from monkey got burnt by electric wire
बंदर

विस्तार

एटा के थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला पुरानी बस्ती में छत पर पिता के साथ बैठी बालिका बंदर को देखकर डर गई। बचने के लिए भागी तो छत की रेलिंग से चिपक कर गुजर रही बिजली के तार में छू गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। एक अन्य महिला भी करंट लगने से घायल हुई है।
विज्ञापन


पुरानी बस्ती निवासी रॉबिन ने बताया कि वह सोमवार की सुबह पांच वर्षीय पुत्री इंदू जैन के साथ छत पर बैठे हुए थे। तभी अचानक से बरसात आ गई। यह देखकर छत पर सूख रहे बिस्तर को उठाने चले गए। उसी समय एक बंदर छत की ओर आता दिखाई दिया जिसको देखकर बेटी इंदू डर गई और भागने लगी। जिससे उसका हाथ छत की रेलिंग से छू गया और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। किसी तरह से उसको लेकर हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


रॉबिन का आरोप है कि वार्ड के सभासद से कई बार शिकायत की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। मेरी बेटी किसी तरह से बाल-बाल बच गई। बिजली विभाग भी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। इसके अलावा कोतवाली देहात के गांव असरौली में 70 वर्षीय प्रेमवती का घर पर काम करते समय पैर तार से छू गया। करंट लगने से घायल हो गईं, परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed