{"_id":"680ce0dbad45544fcd023e2c","slug":"teenager-committed-suicide-due-to-fight-between-parents-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: किशोरी की पेड़ से लटकी मिली लाश...घर के इन हालातों से थी परेशान, अब अपनी हरकत पर पछता रहे माता-पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किशोरी की पेड़ से लटकी मिली लाश...घर के इन हालातों से थी परेशान, अब अपनी हरकत पर पछता रहे माता-पिता
Sat, 26 Apr 2025 07:04 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 26 Apr 2025 07:04 PM IST
सार
मैनपुरी में घर के हालातों से परेशान होकर किशोरी ने जान दे दी। किशोरी की लाश पेड़ पर फंदे से लटकी मिली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
किशोरी का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के कुसमरा में थाना किशनी क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर में माता-पिता के बीच होने वाले झगडे़ से परेशान होकर 15 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। शव शुक्रवार की रात कटहल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
कस्बा के गांव जयसिंहपुर के रहने वाले उदयवीर सिंह की 15 वर्षीय पुत्री रागिनी का शव शुक्रवार की रात को गांव के बाहर लगे कटहल के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजन को दी।
ये भी पढ़ें-UP: पेट दर्द पर झोलाछाप के बेटे ने लगा दिए इंजेक्शन...मरीज की तड़प-तड़पकर माैत, शटर गिराकर भागे पिता-पुत्र
ये भी पढ़ें-UP: पेट दर्द पर झोलाछाप के बेटे ने लगा दिए इंजेक्शन...मरीज की तड़प-तड़पकर माैत, शटर गिराकर भागे पिता-पुत्र
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए।
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि मृतका के माता-पिता के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता है। घटना से कुछ देर पहले भी किशोरी के पिता शराब पीकर आए थे और पत्नी को पीटा था। आए दिन होने वाले क्लेश से आहत होकर किशोरी घर से बाहर चली गई।
कटहल के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।
कटहल के पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।