फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Girl student murder case: More than 100 people interrogated, result zero

छात्रा हत्याकांड : 100 से अधिक लोगों से पूछताछ, नतीजा शून्य

Tue, 05 Sep 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 05 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Girl student murder case: More than 100 people interrogated, result zero
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव में 21 अगस्त की दोपहर स्कूल से लौटते समय कक्षा 7 की छात्रा की दुष्कर्म के बाद दुपट्टा से गला घोंट कर हत्या कर दी गई थी। वारदात होने से लेकर अब तक 100 से अधिक लोगों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर चुकी है, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी नतीजा शून्य ही रहा है।
विज्ञापन

छात्रा के साथ हुई वारदात को 15 दिन से अधिक समय बीत गया, लेकिन पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इसको लेकर परिजन का धैर्य जवाब देने लगा है। हालांकि पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं और एक-एक संदिग्ध को पकड़कर करीब 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसके साथ ही तकनीकी स्तर से भी जांच की जा रही है ताकि संगीन अपराध में कोई निर्दाेष नहीं फंस जाए। पूरे मामले की जांच सीओ अलीगंज सुधांशू शेखर के नेतृत्व में की जा रही है। मामले का खुलासा करने के लिए 6 टीमें का लगातार कार्य करना बताया जा रहा है, लेकिन समय अधिक होने के कारण पुलिस पर सवाल भी उठाएं जा रहे हैं।
विज्ञापन

कक्षा 7 की छात्रा के साथ विद्यालय से लौटते समय दरिंदगी की गई थी, उसकी शरीर पर चोट के निशान भी आए थे। दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या होने से पूरे जिले में गुस्सा पनप गया था और परिजन की ओर से जाम लगाया गया था। इसके बदले पुलिस ने अव्यवस्थाएं फैलाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा हत्याकांड को लेकर लगातार 6 टीमें काम कर रही हैं। 100 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। प्रत्येक पर नजर बनी हुई है, तकनीकी जांच भी की जा रही है ताकि कोई निर्दाेष नहीं फंस जाए। खुलासे के काफी करीब हैं, जल्द ही मामला उजागर कर दिया जाएगा। -सुधांशू शेखर, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed