फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Girl injured in accident dies while being taken for treatment

Etah News: हादसे में घायल बालिका की इलाज के लिए ले जाते समय मौत

Wed, 05 Mar 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 05 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Girl injured in accident dies while being taken for treatment
एटा। थाना कोेतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड पर मंगलवार को ऑटो व एक कार की भिड़ंत में एक व्यक्ति, उनकी दो नातिन और पुत्रवधू घायल हो गई थीं। बाबा व दोनों नातिनों को आगरा रेफर किया गया था। उपचार को ले जाते समय 3 वर्षीय बड़ी नातिन की मौत हो गई। बाबा और छोटी नातिन की हालत नाजुक है। गांव कुचलपुरा थाना एका जिला फिरोजाबाद निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को पत्नी अंजना देवी, बेटी रियांशी (3) व दिव्यांशी को दवा दिलाने पिता शिशुपाल सिंह कुरावली जा रहे थे। अवागढ़ से ऑटो में बैठकर एटा के लिए निकले तो गांव गदनपुर के पास कार और ऑटो की टक्कर हो गई। इसके कारण चारों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां से चिकित्सक ने पिता, रियांशी और दिव्यांशी को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। देर शाम आगरा ले जाते समय रियांशी की टूंडला कस्बा के पास सांसें थम गईं। परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम गृह पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सड़क हादसों में 2 महिलाओं सहित 4 घायल
एटा। अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में कोतवाली देहात क्षेत्र की मंजू देवी व सुधा भारती और बागवाला थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी नीलेश व दुहाई निवासी रामचरण घायल हुए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed