फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   GIC defeated Christian College in the football finals.

Etah News: फुटबाॅल के फाइनल में जीआईसी ने क्रिश्चियन कॉलेज को हराया

Tue, 19 Sep 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 19 Sep 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
GIC defeated Christian College in the football finals.
एटा। माध्यमिक विद्यालयों की चल रही खेल प्रतियोगिताओं में मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आदर्श जेएलसीएम इंटर कॉलेज घुटलई के संयोजन में जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज ने क्रिश्चियन एग्रीकल्चर इंटर कॉलेज के हराया दिया। इसमें आदर्श जेएलसीएम इंटर कॉलेज घुटलई, दयानंद इंटर कॉलेज भरतोली की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन आदर्श इंटर कॉलेज उमेदपुर के प्रधानाचार्य आदर्श मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। साथ ही खिलाड़ियों को खेल की भावना के साथ खेलने एवं खेल के माध्यम से होने वाले लाभों के बारे में बताया। इस दौरान हुई फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में राजकीय इंटर कॉलेज ने प्रारंभ से ही अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। जिसके चलते क्रिश्चियन कॉलेज पर दबाव दिखाई दया। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज ने पहले हाफ में 2-0 की बढ़त बनाई। मध्यांतर के बाद क्रिश्चियन कॉलेज के खिलाड़ियों ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गोल करने में कामयाब नहीं हुए। जिसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज की टीम ने एक गोल करते हुए 3-0 के साथ विजय प्राप्त की। प्रतियोगिता के दौरान रेफरी की भूमिका मनोज कोच द्वारा निभाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य राजकुमार, जिला क्रीड़ा प्रभारी विशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नॉक्स, मनीष दुबे, भारत वीर वर्मा, अनिल कुमार, शैलेश मिश्रा खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed