{"_id":"56f2c6874f1c1b9057f14d25","slug":"ghaat-par-goonje-har-har-gange-ke-jayakaare","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाट पर गूंजे हर हर गंगे के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाट पर गूंजे हर हर गंगे के जयकारे
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
फाल्गुन पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा सहित अन्य गंगा घाटों पर गंगा स्नान कर पुण्य कमाया। गरीबों को दान भी किया। सुबह से गंगा स्नान का क्रम देर शाम तक चलता रहा।
ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए गंगा जल में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने दुग्ध से अभिषेक किया और आरती उतारकर प्रसाद वितरण कर मनौती मानी।
हरिपदी की परिक्रमा कर साधु संतों को अन्न और वस्त्र वितरण किए। मंदिरों में देवदर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। वराह मंदिर, बाला जी दरबार, सोमेश्वर, सिद्ध हनुमान, पंच महाशक्ति, द्वारिकाधीश, 84 घंटे वाली माता आदि मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गंगा स्नान के बाद लोग बाजार में बिक रही बालियां, रंग पिचकारी आदि की खरीदारी हुई।