फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Generic medicines become sanjeevani for jail hospital

जेल अस्पताल के लिए संजीवनी बनीं जेनरिक दवाएं

Fri, 14 Jan 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Generic medicines become sanjeevani for jail hospital
जिला जेल ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिला कारागार के अस्पताल में नया प्रयोग किया गया है। इसमें मरीजों को जेनरिक दवाएं दी जा रहीं हैं, जो जेल अस्पताल के लिए संजीवनी का काम कर रहीं हैं। इनके इस्तेमाल से बंदियों के इलाज के बजट में करीब 25 फीसदी की कमी आई है। साथ ही चिकित्सक के अनुसार मरीजों पर इन दवाओं का असर भी अच्छा है और उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

जेल अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. उत्सव जैन ने बताया कि यहां अस्पताल की ओपीडी में हर दिन 60 से 70 मरीजों को उपचार दिया जाता है। वहीं नियमित रूप से सबसे ज्यादा रक्तचाप से संबंधित मरीज हैं। 50 लोगों की दवाएं लगातार चलती हैं। जबकि सांस की बीमारियों से संबंधित 20, डायबिटीज के 15 से 17 और हृदय संबंधी रोगों के 10 से 15 लोगों को दवाएं दी जातीं हैं। पहले बाजार से विभिन्न कंपनियों की दवाएं खरीदी जा रही थीं।
विज्ञापन

औसतन प्रति माह एक लाख रुपये का खर्च हो रहा था। इस बीच जन औषधि केंद्रों पर मिल रही जेनरिक दवाओं को खरीदने की योजना तैयार की। शहर के ही एक केंद्र से दवाएं लेना शुरू कर दीं। पहले वाली दवाओं की अपेक्षा इनके परिणाम बेहतर देखने को मिल रहे हैं। रोगियों को जल्दी फायदा मिल रहा है। ये दवाएं हर महीने करीब 75 हजार रुपये की आ रहीं हैं। इस तरह सरकार के 25 हजार रुपये की बचत भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed