{"_id":"574f1e214f1c1baa481092fa","slug":"garmee-ne-sataaya-to-bijalee-ne-rulaaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने सताया तो बिजली ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने सताया तो बिजली ने रुलाया
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
विद्युत कटौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधाधुंध विद्युत कटौती ने गर्मी का प्रकोप और बढ़ा दिया है। सुबह हो या रात किसी पहर राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को पारा 42 डिग्री पार करते ही लोग उमस से अकुलाए गए। ऊपर से दोपहर में चार घंटे लगातार बिजली कटौती ने भीषण गर्मी में लोगों को पसीने पसीने कर दिया। बिजली कटौती लोकल फाल्ट बढ़ने के कारण हुई। वही कोतवाली देहात बिजलीघर की क्षमता बुधवार को नहीं बढ़ पाई। आगरा से चला दस एमवीए ट्रांसफार्मर ट्रक खराब होने से रास्ते में अटक गया। गुरुवार को ट्रांसफार्मर आने पर क्षमता बढ़ने से शहर की बिजली छह घंटे गुल रहेेगी।
भीषण गर्मी में बुधवार दोपहर ग्यारह बजे से तीन बजे तक लगातार चार घंटे बिजली गुल होने से आठ कालोनियों के लोग परेशान रहे। चार घंटे में दो घंटे बिजली सिर्फ लोकल फाल्ट के कारण हुई, जबकि दो घंटे रुटीन कटौती में चले गए। बिजली गुल होने के कारण जहां जनरेटर और इन्वर्टर जवाब दे गए, वहीं घरों में रखे एसी, कूलर, पंखे शोपीस बन गए। इसके चलते लोगों को बुधवार दोपहर परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन कालोनियों की बुधवार दोपहर बजली गुल रही उनमे गांधी मार्केट, सुनहरीनगर, पुरानी बस्ती, शिकोहाबाद रोड, श्रीनगर, संजय नगर शामिल हैं। एक्ईएन राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि बिजली गुल होने का मुख्य कारण लोकल फाल्ट और बार-बार शट डाउन लेना है। उन्होंने कहा कि बुधवार को कोतवाली देहात बिजलीघर की क्षमता बढ़नी थी, लेकिन ट्रक खराब होने और ट्रांसफार्मर नहीं पहुंचने से काम नहीं हो पाया। अब गुरुवार को ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने के बाद लोगों को लोकल फाल्ट का सामना नहीं करना पड़ेगा।