फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ganesh procession launched the Ramlila

गणेश शोभायात्रा के साथ रामलीला का शुभारंभ

Thu, 08 Oct 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 08 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
Ganesh procession launched the Ramlila
 श्री रामलीला कमेटी ने गुरुवार को गणेश शोभायात्रा निकाल रामलीला का शुभारंभ हुआ। बारहाद्वारी मंच पर कलाकारों ने मंचन किया।
विज्ञापन

सहावर गेट रामलीला मंदिर राम मंदिर से गणेश शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। यहां मुख्य रथ में भगवान गणेश स्वरूप में विराजमान कलाकार का कमेटी के पदाधिकारियों ने आरती उतारकर स्वागत किया। कमेटी के पदाधिकारियों ने रथ को खींच कर पुण्य अर्जित किया। देवा ओ देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन आदि भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश का आरती उतारकर पूजन किया और प्रसाद भेंट किया। गणेश शोभायात्रा सहावर गेट, बाराहाद्वारी, नदरई गेट से होती हुई प्रभु पार्क पहुंची। कमेटी के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा के साथ ही रामलीला की झंडी भी गाढ़ी। कमेटी अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने बताया कि गणेश शोभायात्रा के साथ रामलीला का शुभारंभ हो चुका है। गुरुवार से मंच पूजन के बाद बाराहाद्वारी पर कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान राजीव वार्ष्णेय, राजकुमार वर्मा, हरिओम बंसल, वीरेंद्र अग्रवाल, राजीव माहेश्वरी, शरद गुप्ता, सत्यनारायण बिड़ला आदि मौजूद रहे।


शिव-पार्वती विवाह  का मंचन आज
रामलीला में शुक्रवार को शिव-पार्वती विवाह, नारद मोह, मनु शतरूपा लीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed