फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Gamblers barged into the house after disturbance in gambling

Etah News: जुए में खलल पड़ने पर जुआरियों ने घर में घुसकर पीटा

Sat, 15 Jul 2023 04:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 15 Jul 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
Gamblers barged into the house after disturbance in gambling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिरहची। जुए में खलल पड़ने पर जुआरियों ने घर में घुसकर युवक एवं उसके परिजन को पीट दिया। आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव जिन्हैरा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी भैंस को खेतों में चराने ले गया था। इसी दौरान उसकी भैंस छूटकर पास के एक बाग में घुस गई। उसके पीछे पिता मोहर सिंह गए तो बाग में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जुए में खलल पड़ने पर उन्होंने पिता को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीटा। वह बमुश्किल बचकर अपने घर भाग आए।

आरोप है कि इसके बाद उदी उर्फ उदय, शैलू, रामू, तनुलाल, भोला, गुली, गिर्राज व धनु पीड़ित के घर में घुस आए। परिजन शिखा, स्नेहा, नेहा, डिंपल, राजेंद्र सिंह की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी सुभाष सिंह कठेरिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जुआ खेलने वाली बात गलत है। यह लोग पशु चरा रहे थे, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed