{"_id":"67c1aceb15a31aed69056201","slug":"furniture-businessman-shot-himself-life-in-danger-etah-news-c-163-1-eta1001-130312-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फर्नीचर व्यापारी ने खुद को मारी गोली, खतरे में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फर्नीचर व्यापारी ने खुद को मारी गोली, खतरे में जान
Fri, 28 Feb 2025 06:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 28 Feb 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
एटा। शहर के मोहल्ला अवंतीबाई नगर में एक फर्नीचर व्यापारी ने बृहस्पतिवार की देर रात घर पहुंचकर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से अलीगढ़ रेफर किया गया है।
अवंतीबाई नगर निवासी अमन ने बताया कि पिता अशोक कुमार बृहस्पतिवार की देर रात लगभग 11 बजे घर आए। वह मानसिक रूप से कुछ परेशान से लग रहे थे। जब तक हम लोग कुछ समझ पाते, वह अपने कमरे में चले गए और लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि पिता खून से लथपथ पड़े हुए थे। जिसके बाद हम लोग घायल अवस्था में उनको मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया।
अमन ने बताया कि पिता ने किसी को कुछ बताया ही नहीं कि क्या हुआ, क्या नहीं। सीधे कमरे में गए और गोली मार ली। फिलहाल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार चल रहा है। कोतवाली नगर प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली थी, मौके पर गए तो घर में ताला पड़ा मिला। घायल के बेटे अमन से बात हुई लेकिन वह गोली लगने का कोई कारण नहीं बता सका।