फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fulfilling the goal of education of village children

गांव के बच्चों की शिक्षा का लक्ष्य कर रहे पूरा

Fri, 29 Oct 2021 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Fulfilling the goal of education of village children
वाहनपुर में बनाई गई लाइब्रेरी में बच्चों को पुस्तक वितरित करते अजय कुमार। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। युवा अजय कुमार अपनी लक्ष्य संस्था के माध्यम से गांव के बच्चों की शिक्षा का लक्ष्य पूरा करने में मदद कर रहे हैं। गांवों में निशुल्क लाइब्रेरी की स्थापना करा रहे हैं। यहां बच्चों को पढ़ने के लिए निशुल्क पुस्तकें व अन्य पाठ्य सामग्री मुहैया कराई जा रही है। इसके अलावा निशुल्क कोचिंग भी संचालित करते हैं। मुख्य उद्देश्य गांव में ही अच्छे स्कूलों की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने का माहौल देना है।
विज्ञापन

अजय वैसे तो बेसिक शिक्षा में शिक्षक हैं। सरकारी प्रयासों के अलावा उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षित बनाने की पहल की है। उनका उद्देश्य है कि हर गांव में बच्चे शिक्षित हों। वह गांव-गांव जाकर पढ़ने वाले बच्चों को निशुल्क किताबें वितरित करते हैं। साथ ही ग्राम पंचायत में एक लाइब्रेरी की स्थापना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

2019 में पहली बार खोली थी निशुल्क कोचिंग
अजय कुमार बताते हैं उन्होंने पहली बार 2019 में गांव घुटलई पर एक कोचिंग खोली थी। जिसमें जरूरतमंद व होनहार छात्रों को पढ़ाने का काम किया। 2019 में तीन बच्चों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ। उसके बाद 2020 में तीन जगह विकासखंड सकीट के घुटलई, शीतलपुर में वाहनपुर और अवागढ़ में कोचिंग खोली, इनमें 8 बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित हुए। इस साल करीब 400 बच्चों ने कोचिंग में पढ़ने के लिए प्रवेश परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन या किसी के घर पर ही बना देते हैं लाइब्रेरी
अजय कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत में पंचायत भवन या किसी घर में लाइब्रेरी स्थापित करते हैं और बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। अभी करतला, वाहनपुर, घुटलई, अवागढ़, शिवसिंहपुर और नगला फूले मेें लाइब्रेरी संचालित हैं। जहां कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed