फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   From children to the elderly people are sick due to change in weather.

Etah News: मौसम में बदलाव से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमार

Tue, 20 Feb 2024 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 20 Feb 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
From children to the elderly people are sick due to change in weather.
एटा। मौसम में बदलाव शुरू हो चुका है। सुबह-शाम की हल्की सर्दी व दिन की तेज धूप का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। लापरवाही की स्थिति में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। मंगलवार को मेडिसन विभाग की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग रही है। यहां 250 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसमें से अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी सहित वायरल बुखार से ग्रसित थे।
विज्ञापन


इन दिनों मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। दिन में तापमान अधिक तो शाम को तापमान में गिरावट हो जाती है। सर्दी का अहसास होने लगता है। दिन में तापमान अधिक होने से लोग ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इसके चलते बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुलने से पहले ही मरीज पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान ओपीडी में 1290 मरीजों ने पर्चे बनवाकर चिकित्सकों से परामर्श और उपचार लिया।
विज्ञापन

मेडिसन विभाग में अधिकतर मरीज सर्दी खांसी व बुखार सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित पहुंचे। मेडिसिन विभाग में मरीजों का उपचार कर रहे चिकित्सक अंशुल यादव, कुलदीप ने बताया कि मौसम में परिवर्तन हो रहा है। जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं इस समय सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुखाम, बुखार के पहुंच रहे हैं। सावधानी बरतने की विशेष जरूरत है। सर्दी बचाने के लिहाज से कपड़े पहनें और बासी व बाहर के भोजन से परहेज करें। ठंडे पदार्थों के सेवन से दूर रहें। बच्चों को अभी गर्म कपड़े पहनाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ऐसे करें बीमारियों से बचाव
- सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें।
- ठंडी चीजों के सेवन से बचें ।
- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- जुकाम होने पर मास्क लगाएं।
- बिना चिकित्सक की सलाह के दवा का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed