फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Friendly Police: Girls gathered information from the lock-up to the family counselling centre.

Etah News: दोस्त पुलिसः छात्राओं ने हवालात से लेकर परिवार परामर्श केंद्र तक की ली जानकारी

Fri, 27 Feb 2026 09:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Friendly Police: Girls gathered information from the lock-up to the family counselling centre.
महिला थाने में छात्राओं को जानकारी देती आरक्षी प्रज्ञा रावत। संवाद
एटा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने थाना प्रभारी कक्ष से लेकर हवालात और परिवार परामर्श केंद्र तक का भ्रमण किया। यहां होने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

जनकल्याण पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 30 छात्राएं अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत आगरा रोड स्थित महिला थाने में पहुंची। यहां महिला पुलिस की कार्य प्रणाली और समस्या, शिकायत व समाधान के बारे में अवगत कराया गया। आरक्षी प्रज्ञा रावत ने सभी छात्राओं को थाने में होने वाले कामकाज के बारे में विस्तार से बताया। आरक्षी रेनू सोलंकी ने साइबर हेल्प डेस्क, महिला सहायता केंद्र के अलावा सभी जरूरी इमरजेंसी नंबर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आपातकालीन नंबर 112, 1098, 1090, 1030, 108, 1076 के बारे में बताया। छात्राएं महिला पुलिसकर्मियों से मिलकर काफी खुश हुईं। इसके बाद छात्राओं को परिवार परामर्श केंद्र पर ले जाया गया। यहां इनको महिला एवं बाल अपराध व उनसे बचाव और शिकायत के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान थाना प्रभारी नंदिनी सिंह समेत महिला अध्यापक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बोली छात्राएं..
दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत पहली बार पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा। इसके साथ ही अन्य जानकारी प्राप्त की गई।
- अंशिका
अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम में कई सारी जानकारियां मिली। इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं के लिए होने चाहिए।
- आरती

महिला थाने में छात्राओं को जानकारी देती आरक्षी प्रज्ञा रावत। संवाद

महिला थाने में छात्राओं को जानकारी देती आरक्षी प्रज्ञा रावत। संवाद

महिला थाने में छात्राओं को जानकारी देती आरक्षी प्रज्ञा रावत। संवाद

महिला थाने में छात्राओं को जानकारी देती आरक्षी प्रज्ञा रावत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed