फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Fraud of Rs 17.40 lakh done by making fake bills

Etah News: फर्जी बिल बनाकर की 17.40 लाख रुपये की ठगी

Tue, 10 Jun 2025 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 10 Jun 2025 05:51 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 17.40 lakh done by making fake bills
एटा। थाना साइबर क्राइम में व्यापारी शिखर चौहान निवासी गढ़िया शेरसिंह थाना जैथरा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि एक कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से व्यापार के लिए उसे झांसे में लिया गया। इसके बाद 17.40 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।
विज्ञापन

रिपोर्ट में लिखा है कि 21 मई को एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल कॉल के माध्यम से जिंदल स्टील एंड प्राइवेट लिमिटेड और कामधेनु स्टील लिमिटेड कानपुर के नाम से लोहे की सरिया खरीदने की बात कही। इसके बाद इन कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से पीड़ित को व्यापार का झांसा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि जिंदल स्टील एंड प्राइवेट लिमिटेड और कामधेनु स्टील लिमिटेड के नाम से बिल बनाकर फर्म मां पूर्णागिरि कंस्ट्रक्शन को भेजा गया। झांसे में आकर पीड़ित ने 1740500 भेज दिए। बाद में पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। साइबर थाना प्रभारी आदेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed