फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Four youths arrested on suspicion of religious conversion

Etah News: धर्म परिवर्तन कराने के शक में पकड़े चार युवक

Sun, 15 Jun 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 15 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four youths arrested on suspicion of religious conversion
एटा। धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में चार युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। अलीगंज कस्बे के किला रोड पर एक मकान में सूचना के आधार पर रविवार को पुलिस ने छापा मारा। मौके से ईसाई धर्म की कई पुस्तकें भी मिली हैं। मौके पर हिंदू संगठन से जुड़े तमाम कार्यकर्ता पहुंच गए और आक्रोश जताया।
विज्ञापन

हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाना अलीगंज पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। बताया कि किला रोड पर एक मकान में कुछ लोगों को धन, नौकरी आदि का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस पर थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने फोर्स सहित पहुंचकर मकान पर छापा मारा।
विज्ञापन

पुलिस के काफी कोशिश करने पर दो मंजिला बंद मकान का दरवाजा खुल सका। अंदर जाकर देखा तो कई महिलाएं, बच्चे और कुछ पुरुष मौजूद थे। धर्म परिवर्तन कराने के संदेह में पुलिस ने यहां से चार युवकों को पकड़ लिया। इन लोगों में से एक फिरोजाबाद जिले के गाजीपुर का निवासी है, अन्य तीनों अलीगंज क्षेत्र के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सभी लोगों को थाने में ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बजरंग दल के कार्यकर्ता आदित्य राठौर ने रुपये और नौकरी का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। आदित्य ने तहरीर देते हुए इस प्रकरण में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि मौके से ईसाई धर्म की पुस्तकें मिली हैं। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। उनके आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed